जिले में धान खरीद के लिए 15 तक मंडियां खोले रखने की मांग

संवाद सहयोगी हीरानगर जिले में धान खरीद के लिए खोली गई सभी दस मंडियों 30 नवंबर से बंद पड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:34 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:34 AM (IST)
जिले में धान खरीद के लिए 15 तक मंडियां खोले रखने की मांग
जिले में धान खरीद के लिए 15 तक मंडियां खोले रखने की मांग

संवाद सहयोगी, हीरानगर : जिले में धान खरीद के लिए खोली गई सभी दस मंडियों 30 नवंबर से बंद पड़ी हैं, जिससे किसानों को अनाज बेचने में दिक्कत आ रही है।

किसानों का कहना है कि अभी मंडियों में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से धान नहीं बेच पाए थे। कृषि विभाग को एक माह के लिए मंडियां और खोले रखना चाहिए, ताकि सभी किसान अपना धान बेच सकें। किसान बोधराज, जनक राज, बलबीर सिह, मनोहर लाल, तरसेम लाल व कुलदीप राज का कहना है कि इस बार अधिकांश किसानों ने अपना धान मंडियों में बेचा है। मंडियों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ किसान धान नहीं बेच पाए थे। वे अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे और एफसीआइ ने 30 नवंबर से खरीद बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि एफसीआइ को दिसंबर के अंत तक खरीद करनी चाहिए थी। वे कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों से भी मंडियों में दोबारा खरीद शुरू करने की मांग कर चुके हैं। अभी तक उनकी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया।

इस संबंधी कृषि विभाग के दयालाचक उप मंडल के एसडीओ रमण गुप्ता का कहना है कि कुछ किसान धान नहीं बेच पाए हैं। मंडियां 15 दिसंबर तक खुली रखने की मांग उच्चाधिकारियों से की गई थी, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। उपमंडल में दस मंडियां खोली गई थी, जिसमें अभी तक 3311 किसानों ने 1,68879 क्विंटल धान बेचे। मढीन की बलासा खू मंडी में इस बार 438 किसानों से 19174 क्विंटल धान की खरीद की गई है। मुकंदपुर में 185 किसानों से 10076 क्विंटल, जबकि कूंदा चक में 487 किसानों से 24505 क्विंटल धान की खरीद की गई है।

chat bot
आपका साथी