बाजारों में चढ़ा करवा चौथ के पर्व का रंग,रंगबिरंगी चूड़ियों से सजे स्टाल

जागरण संवाददाता कठुआ सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:14 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:14 AM (IST)
बाजारों में चढ़ा करवा चौथ के पर्व का रंग,रंगबिरंगी चूड़ियों से सजे स्टाल
बाजारों में चढ़ा करवा चौथ के पर्व का रंग,रंगबिरंगी चूड़ियों से सजे स्टाल

जागरण संवाददाता, कठुआ: सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार रौनक से गुलजार हो गए हैं। इसके चलते कोरोना की मंदी से निराश दुकानदारों के चेहरों पर ग्राहकों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से खुशी दिखने लगी। बाजार में करवा चौथ के त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ से महंगाई का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा है। अधिकाश महिलाएं खरीदारी के लिए इस समय बाजार की ओर रुख किए हुए है। कुछ महिलाओं की करवा चौथ तक रोज बाजार में खरीदारी के लिए आना दिनचर्या बन गई है।

उधर, कोरोना से मिली राहत भी ग्राहकों का उत्साह बढ़ा रही है। शहर के मुख्य बाजार में दिन के समय ही खरीदारी के लिए महिलाओं की खासकर कपड़ा, मनियारी की दुकानों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। यह भीड़ शाम सात बजे तक दुकानों में जमी रहती है। अब तो आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों की महिलाओं का पिछले कुछ वषरें से ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने का फैशन भी बढ़ रहा है। इसके चलते ब्यूटी पार्लरों का भी करवा चौथ पर धंधा अच्छा रहता है। करवा चौथ पर महिलाओं की मुख्य खरीदारी चूड़ियों सहित श्रृंगार का सामान एवं मनपसंद सूट ही रहती है अन्य सामान पारंपरिक खरीदारी में आ जाता है, जिसमें व्रत के लिए सरगी, फल, ड्राई फ्रूट, मिठाई आदि की भी जमकर खरीदारी रहती है। इसके अलावा गहने खरीदने का भी करवा चौथ पर प्रचलन रहता है, लेकिन यह बहुत है सीमित है, क्योंकि सोने के बढ़ते दाम और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते अधिकाश परिवारों की महिलाएं करवा चौथ पर पारंपरिक खरीदारी करके पर्व को मनाती है। बाक्स----

चादनी, महारानी, पूजा, नीलम व जर्कन की चूड़िया महिलाओं की बनी पसंद

विजय मार्केट में मनियारी की दुकान चलाने वाले दुकानदार विरेंद्र व पप्पू बताते है कि इस बार भी महिलाओं की इस पर्व पर ज्यादा खरीदारी चूड़ियों पर ही है। इसके चलते उनके पास महिलाओं की पसंद की कई रंग, डिजाइन एवं फैशन के मुताबिक चूड़िया रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा इस समय का फैशन कच्च, मैट, चादनी, महारानी, मैसो, पूजा, नीलम, इफान जर्कन आदि किस्म की चूड़ियों का है, जो महिलाओं की पहली पसंद रहती है। इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक की है। बाक्स---

कंट्रास्ट दुप्पटा, शलारा, बनारसी,जयपुरी, काटन सूट भी है पहली पसंद

चूड़ियों के अलावा करवा चौथ पर नया सूट पहनना भी अब लगभग हर महिला की चाहत रहती है। इसी के चलते करवा चौथ पर कपड़ा दुकानों पर 15 दिन पहले ही महिलाओं की सूट खरीदने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। शहर के विजय मार्केट के कपड़ा विक्रेता संजय महाजन ने बताया कि इस समय महिलाओं की कंट्रास्ट दुप्पटा, शलारा, बनारसी, जयपुरी, काटन सूट पहली पसंद बनी है, जिनकी कीमत एक हजार से शुरू होकर 3 से 4 हजार तक रहती है। बाक्स---

दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र बनी कस्बे में भी रौनक

संवाद सूत्र, बनी: करवा चौथ पर्व को लेकर दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र बनी कस्बे में भी रौनक देखने लगी। खासकर महिलाएं सामान खरीदने के लिए बाजार में देखी गई, वहीं मनियारी की दुकान पर भी ताता लगा रहा और दुकानों को अच्छे से सजाया गया है। सुबह से ही महिलाएं खरीदारी के लिए विभिन्न गावों से पहुंची। बीते कई दिनों से कस्बे में बहुत कम रौनक थी, लेकिन बुधवार को महिलाओं की चहल पहल से रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को विशेष तौर पर सजाया हुआ है। अंदर से लेकर बाहर तक विभिन्न सामान को अलग-अलग तरीके से सजा रखा है।

chat bot
आपका साथी