भाजपा वर्करों से एकजुट होने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी हीरानगर बिलावर विधानसभा क्षेत्र के कंडी मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:41 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:41 AM (IST)
भाजपा वर्करों से एकजुट होने का किया आह्वान
भाजपा वर्करों से एकजुट होने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी, हीरानगर : बिलावर विधानसभा क्षेत्र के कंडी मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को दयाला चक में बैठक हुई, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा पार्टी की मजबूती हेतु विचार विमर्श किया। मौके पर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाते हुए मंडल प्रधान सुभाष सिंह ने कहा कि कंडी क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़कों के विकास के लिए सरकार की तरफ से मंजूरी दी गई है, कुछ सड़कों के टैंडर भी हो चुके हैं, लेकिन आगे कुछ ठेकेदार काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत कंडी क्षेत्र के कुछ गावों में ओवर हैड टैंक, पाइप लाइन बिछाने का काम अधर में लटका हुआ है। उसमें भी तेजी आनी चाहिए, ताकि लोगों को जल्द सुविधाएं मिल सकें। वहीं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा.निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद काफी बदलाव आया है, विकास में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनकल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं, जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को गाव में जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करना चाहिए, ताकि सभी लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के विकास में तेजी लाने हेतु उन्होंने डीसी कठुआ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर जिला महासचिव आशानंद खजुरिया, अशोक जसरोटिया व सरदारी लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी