अधिकारियों को समस्या बताने पर भी नहीं हो रहा समाधान

संवाद सहयोगी बिलावर उपजिले के छह ब्लॉक के ग्रामीणों की समस्याओं के रूबरू होने के लिए बु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:28 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:28 AM (IST)
अधिकारियों को समस्या बताने पर भी नहीं हो रहा समाधान
अधिकारियों को समस्या बताने पर भी नहीं हो रहा समाधान

संवाद सहयोगी, बिलावर: उपजिले के छह ब्लॉक के ग्रामीणों की समस्याओं के रूबरू होने के लिए बुधवार को एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के कांफ्रेंस हाल में ब्लॉक दिवस पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर गांव कोटी के सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह ने गांव में पेयजल समस्या के गंभीर रूप धारण करने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाते हुए कहा कि हर बार वे गांव में व्याप्त पेयजल समस्याओं को उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। छह दिनों बाद पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में लोग पानी को लेकर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने बताया कि कोटी सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2002 में शुरू हुआ था, लेकिन आज भी सड़क की हालत बद से बदतर है।

ग्रामीणों की समस्याओं को उन्होंने जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह के सामने भी रखी है। उन्होंने कहा कि कोटी मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती रहती है, इसके कारण स्कूल की इमारत कम पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि स्कूल को अपग्रेड कर नए कमरे बनाए जाएं।

धार डुग्गनु के सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत में एक मिनी बस और लगाई जाए, क्योंकि जो मिनी बसें लगी हुई है, वह पर्याप्त नहीं है। मिनी बसों में 40 के करीब यात्रियों होते हैं, जिनसे चालक मनमाना किराया भी वसूल करते हैं। ब्लॉक बग्गन की बीडीसी चेयरपर्सन निशा देवी ने कटली सड़क को ठीक करने की मांग रखी।

एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को शीघ्र समाधान करने के लिए निर्देश दिया। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य अशोक कुमार सपोलिया के अलावा कई पंचायतों के पंच, सरपंच और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी