हीरानगर में जम्मू कश्मीर के विलय दिवस पर भाजपा वर्करों ने तिरंगा फहरा जश्न मनाया

जागरण संवाददाता कठुआ जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर का विलय दिव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:33 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:33 AM (IST)
हीरानगर में जम्मू कश्मीर के विलय दिवस पर भाजपा वर्करों ने तिरंगा फहरा जश्न मनाया
हीरानगर में जम्मू कश्मीर के विलय दिवस पर भाजपा वर्करों ने तिरंगा फहरा जश्न मनाया

जागरण संवाददाता, कठुआ: जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर का विलय दिवस उत्साह से मनाया। शहर के मुखर्जी चौक में शाम के आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रधान गोपाल महाजन की अध्यक्षता में पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के आगे जहां दीप जलाकर खुशी मनाई गई, वहीं ढोल नगाड़े बजाकर कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू कश्मीर का भारत के साथ विलय किया था। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने चौक में चूने से विलय दिवस लिखा।

उधर, सीमा जन कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मास्टर देव राज शर्मा ने भी विलय दिवस की प्रत्येक जिलावासी को खुशी मनाने का आहवान किया। बनी में भी विलय दिवस की खुशी तिरंगा लहराकर मनाई गई।

उधर, हीरानगर में भाजपा हीरानगर मंडल ने जम्मू कश्मीर का विलय दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बख्शी की अध्यक्षता में मंगलवार को कस्बे के सुभाष चन्द्र बोस चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा, जिला सचिव सुदेश कुमार सेठू के अलावा अन्य सदस्य भी शामिल हुए और मुख्य चौक पर तिरंगा लहरा व ढोल बजाकर जश्न मनाया। खुशी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाट कर एक दूसरे को बधाई दी।

मौके पर डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरि सिंह ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर जम्मू कश्मीर के साथ विलय किया था, जिसके कारण जम्मू कश्मीर आज भारत का अटूट अंग है। वहीं, मंडल प्रधान राजेंद्र बख्शी, सुदेश कुमार सेठू ने महाराजा हरि सिंह की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि आज उन्हीं की वजह से जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग बना है। कुछ लोग अभी इस पर सवाल उठाते हैं। उन्हें इतिहास की जानकारी होनी चाहिए।

इस मौके पर अजय शेरपुरी, हंस राज बडयाल, सोमलाल, सुनील सिंह, नरेश शर्मा, मुकेश पादा, पूर्व बीडीओ रामदयाल शर्मा, अमन सिंह व भारत भूषण आदि भी मौजूद थे। कंडी मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुभाष सिंह की अध्यक्षता में भी दयाला चक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विलय दिवस मनाया और लड्डू बाट कर खुशी मनाई।

chat bot
आपका साथी