प्रशासन महानपुर में बही पुली को जल्द बनाएं : अरुण शर्मा

जागरण संवाददाता कठुआ डेढ़ माह पहले बरसात के दौरान महानपुर सी पंचायत को जोड़ने वाले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM (IST)
प्रशासन महानपुर में बही पुली को जल्द बनाएं : अरुण शर्मा
प्रशासन महानपुर में बही पुली को जल्द बनाएं : अरुण शर्मा

जागरण संवाददाता, कठुआ: डेढ़ माह पहले बरसात के दौरान महानपुर सी पंचायत को जोड़ने वाले मार्ग पर बही पुली के कारण स्थानीय निवासियों को पेश आ रही मुश्किलों को जानने मंगलवार को लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान अरुण शर्मा गांव पहुंचे।

उन्होंने गांववासियों को पुली टूटने से हो रही परेशानियों को देखा, जिसमें गांववासियों के लिए गांव से बाहर आना जाना बंद हो चुका है, जो जाते हैं, वे भी जानजोखिम में डाल कर। अरुण शर्मा ने कहा कि अगर 400 परिवारों को बिना पुली के हो रही परेशानी का प्रशासन समाधान अभी तक नहीं कर पाया है तो विकास के दावे खोखले हैं। राजनेता सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं और चुनाव समाप्त होते ही जनता के बीच से गायब हो जाते हैं। लोगों की किसी भी समस्या का हल नहीं किया जाता। न तो सड़कें बनाई जाती हैं और न ही पानी का इंतजाम किया जाता। पुली के ढह जाने के इतनी देर बाद तक भी प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। अरूण शर्मा ने राजनेताओं के घोटालों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर कोई सड़क या गली बनाई भी जाती है तो यह भी बताया जाए कि उसमें से कितनी कमीशन किस- किस राजनेता और अधिकारी द्वारा ली गई है।

उन्होंने प्रशासन व राजनेताओं को लोगों की अनदेखी करने के लिए कोसते हुए कहा कि जीएमसी कठुआ की नई इमारत को जोड़ने वाला मार्ग बरसात में चार बार बहा है, प्रशासन ने उसे चार बार ही दूसरे दिन बनाकर दिए, लेकिन ग्रामीणों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द इस पुली को नहीं बनाता है तो वे अपनी जेब से रूपये खर्च कर पुली को बनाकर रास्ता जनता को सौंप देंगे।

chat bot
आपका साथी