हल्की बारिश से तापमान गिरा, 16 डिग्री सेल्यिसस पर पहुंचा

5 एमएम हुई हल्की बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर किसानों की गेंहू की खेती का कार्य स्थगित हो गया है। हालांकि शनिवार मौसम साफ होने का वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया हैलेकिन 25 नवंबर से मौसम फिर बदलने की संभावना बनी है। जिसमें बारिश हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विशाल गुप्ता ने बता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
हल्की बारिश से तापमान गिरा, 16 डिग्री सेल्यिसस पर पहुंचा
हल्की बारिश से तापमान गिरा, 16 डिग्री सेल्यिसस पर पहुंचा

जागरण संवाददाता,कठुआ:क्षेत्र में शुक्रवार दिन भर आसामन पर छायी बदली और शाम को हल्की बारिश से तापमान का पारा गिर कर अधिकतम 23, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्यिसस पर पहुंच गया। शाम को करीब 5 एमएम हुई हल्की बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर किसानों की गेंहू की खेती का कार्य स्थगित हो गया है। हालांकि शनिवार मौसम साफ होने का वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है,लेकिन 25 नवंबर से मौसम फिर बदलने की संभावना बनी है। जिसमें बारिश हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि जारी हल्की बारिश से एक तो तापमान का पारा नीचे गिर गया है वहीं गेंहू की बिजाई खासकर निचले क्षेत्र में स्थगित करना पड़ेग। किसानों को अब आगामी 25 नवंबर के बाद भी मौसम में आने वाले बदलाव की संभावना के बाद ही बिजाई का कार्य करना चाहिए। वहीं हल्की बारिश से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड में इजाफा होने लगा है। जिससे मौसम में अब पूरी तरह से बदलाव हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी