इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:21 AM (IST)
इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी,कठुआ:

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 102वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला प्रधान डॉ. मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश व समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देने के लिए हमेशा आगे रहने की बात कही।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बना और भारत ने पूरी दुनिया में रक्षात्मक ²ष्टि से अपना लोहा मनवाया। उनकी नेत्रत्व क्षमता के कारण ही देश में उनकी पार्टी को मजबूती मिली। आज देश में जो भी हालत है उससे उनके दिखाए मार्ग पर चल कर ही निपटा जा सकता है।

वहीं जिला प्रधान ने अपने संबोधन में स्व. इंदिरा गांधी को देश की अब तक की सर्वाधिक मजबूत नेता के तौर पर याद किया। शर्मा ने कहा कि देश के आर्थिक विकास के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना, हरित क्रांति को मजूबत बनाने, सेना को मजबूत बनाने के साथ देश को एटामिक पावर बनाने प्रयास उनके कार्यकाल में ही शुरू हुए। जिससे समाज का हर वर्ग लाभांवित और गौरावांवित महसूस करता था। उन्होंने देश की की वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार देश में नफरत की राजनीति करो बढ़ावा दे रही है। समाज के उत्थान के बजाए नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले लेकर उन्हें मारने पर तुली है। उन्होंनें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा आम लोगों तक पहुचाने के का आह्वान किया ताकि देश में कांग्रेस की सरकार बने और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के सपनों को सकार किया जा सके।

कार्यक्रम में पार्टी की महिला इकाई की सदस्याओं और युवा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी