दो कारों की टक्कर में 3 घायल, 2 रेफर

दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर दो कारों की टक्क्र में 3 घायल 2 रेफर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:21 PM (IST)
दो कारों की टक्कर में 3 घायल, 2 रेफर
दो कारों की टक्कर में 3 घायल, 2 रेफर

संवाद सहयोगी, बिलावर: लुडेरा स्थित उज्ज पुल के पास दो कारों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

रविवार रात लुडेरा में जेके08सी 8511 और एक अन्य कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए एसडीएच बिलावर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अशोक कुमार शर्मा पुत्र महेश चंद्र और शालू शर्मा पत्नी अशोक कुमार शर्मा दोनों निवासी दरूंग और ममता देवी पत्नी गणेश वर्मा निवासी फितर के रूप में हुई। अशोक कुमार और शालू शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। ममता को उपजिला अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी