किसानों को बासमती व सब्जियों की खेती की दी जानकारी

संवाद सहयोगी हीरानगर कृषि विभाग ने वीरवार को हरिपुर बलासा खू में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM (IST)
किसानों को बासमती व सब्जियों की खेती की दी जानकारी
किसानों को बासमती व सब्जियों की खेती की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, हीरानगर: कृषि विभाग ने वीरवार को हरिपुर बलासा खू में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान किसानों को बासमती व सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर खेती बाड़ी विभाग के एसडीओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि धान की खरीद के लिए सब डिवीजन में बलासा खू साझी मोड, कूंदा चक, छनरोडिया, पल्ली, पजोयाल, नगरी आदि स्थानों पर मंडिया जल्द ही खोल दी जाएगी, इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। किसान वहा अनाज बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि ए ग्रेड मोटे धान का रेट 1888 और बी ग्रेड का 1868 रुपये तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय तोरी, सरसों के बीज विभाग के जोन केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। सब्जियों व आलू चना के बीज भी एक सप्ताह तक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। वहीं एसएमएस सुभाष सिंह ने कहा कि बरसात में बारिश अच्छी होने से बासमती का उत्पादन बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर ब्राउन स्पॉट बीमारी का प्रकोप शुरू हुआ था, जो की अब रूक गया है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं। शिविर में एईओ बिनोद शर्मा, संजू सिंह, पूर्व सरपंच तिलक राज, नायब सरपंच अशोक कुमार, जगदीश सिंह, काबूल सिंह, बनारसी दास, गणेश दास, जगदीश चन्द्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी