बारिश से नदी व नालों का बढ़ा जलस्तर

संवाद सहयोगी बिलावर उप जिला में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर रहे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM (IST)
बारिश से नदी व नालों का बढ़ा जलस्तर
बारिश से नदी व नालों का बढ़ा जलस्तर

संवाद सहयोगी, बिलावर : उप जिला में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर रहे। उज्ज, भिन्नी, नाज सहित नदी नाले बिलावर में हुई जोरदार बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण उफान पर थे। हर रोज़ हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। जिन्हें धान की रोपाई के लिए सिंचाई का पानी मिल रहा है।

शुक्रवार दोपहर को हुई जोरदार बारिश एक तो लोगों को उमस और गर्मी से राहत दे गई। बारिश के चलते धान की रोपाई कर रहे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल गया और उप जिला में इन दिनों धान की रोपाई जोरों पर चल रही है। बारिश के कारण उज्ज, भिन्नी, नाज सहित नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें भी पेश आई। बैरल गाव में भीनी में आई बाढ़ लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाली थी।

पूर्व सरपंच अख्तर अली ने बताया कि भीनी में आई बाढ़ से दरिया का जलस्तर काफी बढ़ चुका था, लेकिन वह खतरे के निशान से नीचे ही रहा। जिससे लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वही, जोरदार बारिश के कारण दलिया कड़ेतर, धार डूगनू, होटर आदि क्षेत्रों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया।

chat bot
आपका साथी