पहाड़ी क्षेत्र में हैंडपंप खराब, पेयजल संकट

संवाद सहयोगी बिलावर भूजल विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में लगे हैंडपंप खराब पड़े है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:16 AM (IST)
पहाड़ी क्षेत्र में हैंडपंप खराब, पेयजल संकट
पहाड़ी क्षेत्र में हैंडपंप खराब, पेयजल संकट

संवाद सहयोगी, बिलावर: भूजल विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में लगे हैंडपंप खराब पड़े है। इसके चलते लोगों को पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी योगराज, किशोर कुमार, बोधराज, जीवन सिंह, बिल्लू कश्यप आदि ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगे हैंडपंप काफी अरसे से खराब पड़े हुए हैं, खासकर बग्गन ब्लॉक में अधिकांश हैंडपंप खराब है, लोगों को भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हैंडपंप ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। इस बारे में जल शक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ ने बताया कि ग्राउंड वाटर विभाग को खराब हैंडपंपों को ठीक करने के लिए पत्र लिखा गया है। लॉकडाउन के चलते थोड़ी समस्या आ रही है, जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

chat bot
आपका साथी