गौरव जम्वाल बने गौ रक्षा समिति के महामंत्री

संवाद सहयोगी बसोहली राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने कस्बे के युवा गौरव जम्वाल को गौ रक्षा समिति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:55 AM (IST)
गौरव जम्वाल बने गौ रक्षा समिति के महामंत्री
गौरव जम्वाल बने गौ रक्षा समिति के महामंत्री

संवाद सहयोगी, बसोहली: राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने कस्बे के युवा गौरव जम्वाल को गौ रक्षा समिति का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

युवा गौरव जम्वाल ने बताया कि वे अब क्षेत्र में गौ रक्षा को बढ़ावा देंगे। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के संरक्षक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव सिंह सेंगर, राष्ट्रीय चयन समिति एवं जम्मू कश्मीर प्रदेश के वीकेश सिंह पठानिया की सहमति से उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया। गौरव ने बताया कि वे इस पद को पूरी निष्ठा के साथ संभालेंगे और अपनी ओर से गौ सेवा में लगेंगे। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि लोग अपनी गायों को घर में रखें, उनकी सेवा करें, बाहर बेसहारा ना छोड़ें। उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि वे उनके साथ सहयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी