झाड़ियों में लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद सहयोगी कठुआ शहर से सटे मोरोली क्षेत्र में स्टेट औद्योगिक इकाई के पास झाड़ियों में अचान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:08 AM (IST)
झाड़ियों में लगी आग, हजारों का नुकसान
झाड़ियों में लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद सहयोगी, कठुआ : शहर से सटे मोरोली क्षेत्र में स्टेट औद्योगिक इकाई के पास झाड़ियों में अचानक आग भड़कने से हजारों का नुकसान हो गया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर सíवस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर सíवस की टीम ने करीब आधा घटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार तेजी से बढ़ती आग को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। इसके बाद उनकी टीम ने आग को काबू किया है। उन्होंने बताया कि समय से मिली सूचना के चलते उनकी टीम समय से घटनास्थल पर पहुंच गई थी और आग पर काबू कर लिया जिसे बड़ा नुकसान होने से बच गया है। अगर समय से सूचना न मिलती तो पास ही स्थित एक औद्योगिक इकाई इसकी चपेट में आ सकती थी। इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

chat bot
आपका साथी