महानपुर के ग्रामीणों की समस्या दूर करने की मांग

संवाद सहयोगी कठुआ महानपुर पंचायत के गांवों के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:24 AM (IST)
महानपुर के ग्रामीणों की समस्या दूर करने की मांग
महानपुर के ग्रामीणों की समस्या दूर करने की मांग

संवाद सहयोगी, कठुआ: महानपुर पंचायत के गांवों के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कई प्रोजेक्ट अधर में है।

महानपुर ब्लाक के बीडीसी चेयरमैन राज सिंह ने कहा कि गांव दमलार्ड में कई परियोजनाएं के अधर में लटके जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्याओं को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष पूर्व गांव के पास स्थित बिन्नी नाले में ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाना था, इसके लिए दो वर्ष पहले टेंडर भी हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं करवाया जा रहा है। उक्त ब्रिज के बनने से करीब आठ से दस गांवों के लोगों को फायदा होगा। गांव के अगर किसी भी बीमार व्यक्ति को अस्पताल लाना हो तो कई समस्याओं से होकर जूझना पड़ता है। प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बिन्नी ब्रिज का काम शुरू किया जाए, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गांव में कई समस्या है, गांव में पेयजल संकट है, साथ ही राशन भी ग्रामीणों को समय पर नहीं मिल पाता। उक्त समस्या से डीसी को भी अवगत करवाया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अधर में लटके निर्माण कार्य शुरु करवा कर पंचायत के लोगों को राहत दी जाए।

chat bot
आपका साथी