पाकिस्तानी रेंजरों की चलाई गोली से गाय जख्मी

संवाद सहयोगी हीरानगर भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों ने मंगलवार को भी जिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:15 PM (IST)
पाकिस्तानी रेंजरों की चलाई गोली से गाय जख्मी
पाकिस्तानी रेंजरों की चलाई गोली से गाय जख्मी

संवाद सहयोगी, हीरानगर : भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों ने मंगलवार को भी जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में मशीन गनों से गोलीबारी की। जिससे छन्नटांडा निवासी हरबंस लाल की एक गाय घायल हो गेई।

जानकारी के अनुसार पाक रेंजरों ने मंगलवार रात 11 बजे के करीब चांदवां, कोठा क्षेत्र में छोटे हथियारों, मशीनगनों से गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से छंनटांडा निवासी हरबंस लाल की घर के बाहर बंधी गाय घायल हो गई। जिसका उपचार वैटनरी के कर्मचारियों ने किया। गोलीबारी की आशंका से लोग पहले ही बंकरों में छिपे थे, जिस कारण वह सुरक्षित रहे।

वहीं, रात के समय बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से एक बार फिर बोविया फीडर की 11केवी लाइन की जंगी चक के पास तारें टूट गई। जिन्हें विभाग के कर्मचारियों ने सुबह जोड़ कर ठीक किया। लोगों को बिजली बंद रहने के कारण अंधेरे में बंकरों में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गोलीबारी से प्रभावित गांवों में नियमित देने की मांग की।

chat bot
आपका साथी