कोरोना के 7 नए पॉजिटिव मिले, चार ने जीती जंग

जागरण संवाददाता कठुआ/बसोहली कोराना काल के दौरान जिला में शुक्रवार पहली बार दो लोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:04 AM (IST)
कोरोना के 7 नए पॉजिटिव मिले, चार ने जीती जंग
कोरोना के 7 नए पॉजिटिव मिले, चार ने जीती जंग

जागरण संवाददाता, कठुआ/बसोहली : कोराना काल के दौरान जिला में शुक्रवार पहली बार दो लोग बसोहली के स्थानीय क्षेत्र में बने कोरोना वायरस के बचाव के लिए कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव पाये गए। बगैर कोई ट्रैवल हिस्ट्री से पॉजिटिव पाए गए स्थानीय लोगों के कारण वायरस कम्यूनिटी में फैलने की आशंका बन सकती है। प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए दोनों नगर पालिका के सफाई कर्मियों के घरों को सील कराते हुए वहां पर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। क्षेत्र को सैनिटाइज करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अन्य पांच पॉजिटिव में लाखड़ी रामकोट का 35 वर्षीय सैनिक भी शामिल है, जो पहले से ही बिलावर के इंडोर स्टेडियम में क्वारंटाइन था। वह महाराष्ट्र से 8 जुलाई को लौटा था। इसके अलावा चार अन्य में बनी के सरथली का 33 वर्षीय है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री हैदराबाद से लौटने की है। इसके अलावा एक हीरानगर के गुढ़ा मंडियां 25 वर्षीय है जो मुंबई से हवाई जहाज से जम्मू में लौटा था। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी अन्य राज्यों से लौटने की है। सभी सात लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उन्हें इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है। नए सात पॉजिटिव के साथ जिला में अब कुल संक्रमितों की संख्या 272 पहुंच गई है। वहीं, इसके साथ चार लोग कोरोना की जंग हराकर अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। जिनमें मल्हार बिलावर के 33 वर्षीय सोम राज, टिपरी महानपुर बसोहली के 32 वर्षीय रोमेश कुमार और सांबा के जतवाल की 32 वर्षीय बंधना शर्मा तथा 46 वर्षीय कोपरी सांबा के मोती राम शामिल है। इन चार के स्वस्थ होने के साथ ही जिला में कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 205 पहुंच गई है। जबकि अब जिला में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 66 है।

इसी बीच शहर में अब अनलॉक-2 के बाद अब सामान्य दिनों की तरह अपने गंतव्य पर आ जा रहे हैं। बाजार में दिन में गर्मी के कारण हालांकि कम भीड़ रहती है, लेकिन शाम को बाजार में रौनक रहती है।

chat bot
आपका साथी