सेवाएं नियमित कराने के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी कठुआ लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:08 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:08 AM (IST)
सेवाएं नियमित कराने के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना
सेवाएं नियमित कराने के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, कठुआ : लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने नप कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मागों को पुरा नहीं उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले पांच दिवसीय धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी के प्रधान सोम राज ने कहा कि कैजुअल सफाई कर्मी पंद्रह वर्ष से निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन सफाई कर्मियों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार छह दिन की हड़ताल की गई तो निदेशक ने छह दिन में नियमित करने का भरोसा दिलाया था। कोरोना महामारी के चलते देशसेवा में उन्होंने हड़ताल को वापस ले लिया था। आज तक उनके लिए कुछ भी नहीं हुआ। उनकी सेवाएं नियमित की जाएं तथा नई भर्ती न निकाली जाए। इससे अस्थाई कर्मियों को को उनका हक नहीं मिल पाएगा। अवधि पूरी हो चुकी है लिहाजा कठुआ में रिक्त 52 पदों पर उन्हें नियमित किया जाए।

chat bot
आपका साथी