धान खरीद केंद्र में अव्यवस्था, किसानों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी कठुआ धान की खरीद के लिए खोले गए खरीद केंद्र में अव्यवस्था के विरोध में किसानो ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:27 PM (IST)
धान खरीद केंद्र में अव्यवस्था, किसानों का प्रदर्शन
धान खरीद केंद्र में अव्यवस्था, किसानों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कठुआ: धान की खरीद के लिए खोले गए खरीद केंद्र में अव्यवस्था के विरोध में किसानो ने रोष प्रदर्शन किया। जराई चौक से सटे खरीद मंडी में किसानों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने डीसी से भी स्थिति का जायजा लेने की माग की।

स्थानीय काग्रेस के युवा नेता विशु अंदोत्रा व जय सिंह ने कहा कि अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। विशु अंदोत्रा ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतिया किसानों को समस्याओं में ही डूबोने वाली हैं। स्थानीय किसानों को कम जबकि पंजाब के बाहरी किसानों को तरजीह दी जा रही है। स्थानीय किसानों को फसल बेचने के लिए दस-पंद्रह दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पंजाब या अन्य इलाकों के किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आती। बाहरी राज्य से किसान यहा आ कैसे रहे हैं, यह भी जाच का विषय है। किसानों ने कहा कि वे स्थानीय किसान हैं। वे हर बार माग करते हैं कि समय पर मंडी खोली जाए।

प्रशासन से गुहार के बाद मंडी यहा खोल भी दी गई, परंतु किसानों को यहा लाभ कम, समस्याएं ज्यादा मिल रही हैं। किसान यहा धान लेकर आ रहे हैं लेकिन समय पर बेचने जानी संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। न तो उचित तिरपाल और न ही पंखों की व्यवस्था है। इससे किसानों को पंद्रह-पंद्रह दिनों तक धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसान अपने खेतों में काम करेगा या फिर यहा इतने लंबे समय तक फसल बेचने के लिए बैठा रहेगा। मंडी की जगह भी कम होने से किसानों की परेशानिया बढ़ रही हैं। लिहाजा जिला विकास उपायुक्त दौरा करें और समस्या का समाधान करवाएं।

पल्लेदारी का काम करने वाले हीरा लाल ने कहा कि उन्हें भी फसल समेटने संबंधी परेशानी आ रही है। गत दिनों कुछ लोगों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। वे माग करते हैं कि यहा व्यवस्थित तरीके से काम होना चाहिए, ताकि किसी को समस्या न हो। अगर उनके साथ मारपीट ही होनी है तो वो यहा काम नहीं करेंगे।

chat bot
आपका साथी