भाजपाइयों ने शेख वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी कठुआ कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए भाजपा नेता वसीम बारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:10 AM (IST)
भाजपाइयों ने शेख वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि
भाजपाइयों ने शेख वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, कठुआ :

कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को जिला के भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया।

शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा इकाई कठुआ की ओर से बीजेपी के नेता वसीम बारी उनके पिता और भाई आंतकवादी हमले में शहीद हो गए थे। उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसीम बारी अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने बीजेपी नेता वसीम बारी की निर्मम हत्या पर शोक जताते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला निदनीय है। उनकी पार्टी और शहीद नेता के परिवार वालों को काफी बड़ी क्षति पहुंची है।

उन्होंने कहा कि जिला भाजपा इकाई कठुआ की संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा के महामंत्री विक्की शर्मा ने कहा कि वसीम बारी बहुत होनहार नेता थे, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने आंतकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका एक निष्ठावान कार्यकर्ता चले जाने से आंतकवादी यह न सोचें कि बीजेपी डर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। उन्हें भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार उनसे पहले भी कई राष्ट्रवादी नेताओं को कश्मीर में आंतकवादियों ने मारा था, लेकिन भारतीय सेना ने उन आंतकवादियों को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसी प्रकार वसीम बारी का भी बदला जल्द लिया जाएगा, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, पूर्व प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, चत्र सिंह सैनी, अक्षय भारती, अनिरुद्ध शर्मा, पार्षद संजीव

वैद्य, गोपाल महाजन, अनिल शर्मा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी