भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर हेल्थ कार्ड बनवाया

संवाद सहयोगी हीरानगर लोगों की सुविधा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान योजना के तहत हेल्थ क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:36 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:18 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर हेल्थ कार्ड बनवाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर हेल्थ कार्ड बनवाया

संवाद सहयोगी, हीरानगर: लोगों की सुविधा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाने के लिए गावों में शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह ने जाडी गाव में शिविर लगाकर हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर मंडल प्रधान राजेंद्र बख्शी, अशोक जसरोटिया, विरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। मौके पर रंजीत सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है, जिसका आम जनता को लाभ उठाना चाहिए। इन योजनाओं में एक आयुष्मान योजना भी है, जिसके तहत लोग बीमार पड़ने पर अस्पतालों में निशुल्क उपचार करवा सकते हैं। इसके लिए हेल्थ कार्ड होना जरूरी है। लोगों को कार्ड बनवाने के लिए हीरानगर जाना पड़ता है, सभी लोग वहा परिवार सहित नहीं जा सकते। उनकी सुविधा के लिए जाडी में शिविर लगाया गया है। लोगों को यहा आ कर हेल्थ कार्ड बनवाने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून पारित होने से किसानों को लाभ पहुंचेगा, मगर विपक्षी दल इस बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों को उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्हें प्रधानमंत्री पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के छह साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर के विकास में तेजी आई है। गावों, कस्बों की समस्याओं का समाधान होगा।

chat bot
आपका साथी