भाजपा नेताओं ने किया प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं को सम्मानित

संवाद सहयोगी बिलावर एक निशान एक संविधान की विचारधारा को जम्मू कश्मीर में लागू करवाने में अहम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:42 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:39 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने किया प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं को सम्मानित
भाजपा नेताओं ने किया प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं को सम्मानित

संवाद सहयोगी, बिलावर: एक निशान एक संविधान की विचारधारा को जम्मू कश्मीर में लागू करवाने में अहम योगदान देने वाले प्रजा परिषद के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारा 370 हटाने के एक वर्ष पूरे होने पर और पाच अगस्त को पाच सौ साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की शिलान्यास का कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए बुधवार को अपने-अपने घरों में दीपोत्सव करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

भाजपा द्वारा एकात्मा सप्ताह मनाते हुए बिलावर कस्बे में प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं को तिरंगा झडा भेंट कर सम्मानित किया। एकात्मक सप्ताह के तहत भाजपा के बिलावर मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद और भाजपा पंचायती राज सैल के जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह बिलोरिया ने कस्बे में प्रजा परिषद के कार्यकर्ता उत्तम चंद शर्मा को तिरंगा झडा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रजा परिषद के उत्तम चंद शर्मा ने कहा कि यह सब मोदी सरकार ने ही कर दिखाया है। जम्मू कश्मीर को सही मायनों में आजादी 5 अगस्त 2019 को मिली, जब गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 और आíटकल 35 ए को हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा और लोकसभा में पारित करवाया, जिसके बाद जम्मू कश्मीर से दो निशान और दो संविधान का काल खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान एक निशान के लिए बलिदान दिया था। प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं की कुर्बानी आज कारगर साबित हुई। यहा आज जम्मू कश्मीर में तिरंगा झडा हमारी पहचान है।

chat bot
आपका साथी