चार दिन से बंद बनी-डग्गर मार्ग बहाल

संवाद सहयोगी बनी बीते चार दिन से बनी-डग्गर सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद रहने के बाद बुधवार दो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:59 AM (IST)
चार दिन से बंद बनी-डग्गर मार्ग बहाल
चार दिन से बंद बनी-डग्गर मार्ग बहाल

संवाद सहयोगी, बनी : बीते चार दिन से बनी-डग्गर सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद रहने के बाद बुधवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। दोनों तरफ फंसे वाहनों को रवाना किया गया। इसके बावजूद अभी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है, लेकिन बीते चार दिन से फंसे वाहन चालकों को काफी राहत मिल गई है। पीएमजीएसवाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ज्योति प्रसाद ने कहा कि मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। अभी भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। उसको साफ करने के लिए मशीन रखी गई है। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को कहा कि रात के समय यहा से न गुजरें क्योंकि किसी समय भूस्खलन हो सकता है। पंजाब से क्षेत्र में घूमने आए बबलू, अमरिंदर का वाहन भी वहा पर फंस गया था। उन्होंने 4 दिन बनी में ही बताए। बुधवार को जैसे ही मार्ग खुला तो वहा से अपना वाहन निकाल कर अपने घर के लिए निकले। बसोहली क्षेत्र में भी दिक्कत

संवाद सहयोगी, बसोहली: क्षेत्र में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को दिन भर जारी रही। बारिश के कारण यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। कई जगहों पर मलबा गिरने से सड़कों पर यातायात ठप हो गया। क्षेत्र की शाहरा-माश्का, बसोहली-बनी, बसोहली-महानपुर सड़क पर यातायात तो सुचारु रहा, लेकिन कई जगहों पर मलबा आने से फिसलन के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जंदरैली सियालग, जीरो मोड़, धार महानपुर सड़क पर भी कई जगहों पर फिसलन के कारण वाहन चालक परेशान हुए। वाहनों को कछुआ चाल से गतंव्य तक पहुंचाया गया। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों ने इन सड़कों पर चलने से परहेज करने में ही समझदारी समझी। बारिश के कारण दिन में बिजली गुल रही। सुबह दस बजे के करीब बंद हुई बिजली तीन बजे के करीब ही आई। इस कारण कई कार्यालयों में सरकारी बाबूओं को बिना काम के बैठना पड़ा। दुकानदारों को भी बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पूंड ब्लाक के जानु पंचायत में भारी बारिश के कारण नाले के पानी से भूमि कटाव हो रहा है। नाले के पास के घरों के लोग रात से ही पानी के कम होने का इंतजार करते रहे। दिन भर बारिश होने के कारण लोगों के घरों के पास और कृषि योग्य भूमि के कटाव होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। गाव के निवासी इंसार अली ने बताया कि लोगों के खेतों में पानी आ गया। इससे मक्की, धान की फसल के अलावा लोगों के घरों को भी नुकसान हुआ है। अगर बारिश बंद नहीं हुई और पानी का बहाव और तेज हुआ तो लोगों के घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी