नाज पुल पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने टायर जला किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलावर : सीआरपीएफ पर पुलवामा में हुए आत्मघाती के विरोध में जनता में आक्रो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:41 PM (IST)
नाज पुल पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने टायर जला किया प्रदर्शन
नाज पुल पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने टायर जला किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलावर : सीआरपीएफ पर पुलवामा में हुए आत्मघाती के विरोध में जनता में आक्रोश है। जो जगह जगह प्रदर्शनों के रूप में फूट रहा है। बिलावर उपजिला में जगह जगह लोगों ने पूरी तरह बंद को सफल बनाते हुए विरोध प्रदर्शन कर सरकार से आतंकवाद के खात्मे और आतंकवाद की जननी पाकिस्तान के खिलाफ आर पार की जंग कर अपने 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदलने लेने की माग की जा रही है। सोमवार को बिलावर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिलावर तहसील मुख्यालय के नाज पुल पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिलावर कॉलेज इकाई के अध्यक्ष नीतिश शर्मा, बिलावर नगर अध्यक्ष सुमित ठाकुर, रोहन चोपड़ा, भारतिक उपाध्याय, डिमन वर्मा, जीवन सिंह आदि ने बिलावर नाज पुल पर रोड जाम कर सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर विरोध दर्ज करवाते हुए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जवानों की इतनी बढ़ी क्षति हुई हुई है। इसलिए सरकार आतंक के आका पाकिस्तान पर अब ही हमला कर आतंक के सौदागरों को ही मार दे। उन्होंने कहा कि भारत में बैठे आतंक के पैरोकार अलगाववादियों की सुरक्षा वापस ली गई लेकिन सैयद शाह गिलानी की सुरक्षा अभी तक वापस नहीं हुई है। सरकार को चाहिए सबसे पहले आतंकवादियों के मददगारों पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि वह लोग आतंकी ताकतों के साथ है। जो लोग भारत में अशाति फैलाने चाहते हैं। हम लोग उनको भारत में रहने नहीं देंगे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इंडियन आर्मी जिंदाबाद, सीआरपीएफ जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारेबाजी की। डोगरा फाइटर सोशल आर्गनाइजेशन ने अध्यक्ष जगदेव सिंह के नेतृत्व में देवल के शहीदी चौक पर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी