लखनपुर में 210 का हुआ रैपिड टेस्ट, तीन मिले पॉजिटिव

अनलॉक-3 के बाद अब राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का जहां लौटने पर लखनपुर में रैपिड टेस्ट किए जाने का क्रम जारी है जिसमें शुक्रवार कठुआ जिला के 210 लोगों का वहां पर रैपिड टेस्ट किया गया जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:43 AM (IST)
लखनपुर में 210 का हुआ रैपिड टेस्ट, तीन मिले पॉजिटिव
लखनपुर में 210 का हुआ रैपिड टेस्ट, तीन मिले पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, कठुआ : अनलॉक-3 के बाद अब राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का जहां लौटने पर लखनपुर में रैपिड टेस्ट किए जाने का क्रम जारी है, जिसमें शुक्रवार कठुआ जिला के 210 लोगों का वहां पर रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए। जबकि पूरे जिले में 324 का रैपिड टेस्ट हुआ, जिसमें 4 लोग पॉजिटिव पाये गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक जिला में लैब के लिए कुल 48474 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले चुका है। जबकि जिला में शुक्रवार 402 लोगों के अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर में सेंपल लिए गए। जिला में अब होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 754 और प्रशासनिक क्वारंटाइन की संख्या 49 है।

chat bot
आपका साथी