431 वाहनों में 1313 लोग दूसरे राज्य से लौटे

अनलॉक-2 में भी अन्य राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों के लौटने का क्रम जारी है। रविवार को कुल 431 वाहनों से 1313 लोग अन्य राज्यों से प्रदेश में लौटने के लिए लखनपुर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:42 AM (IST)
431 वाहनों में 1313 लोग दूसरे राज्य से लौटे
431 वाहनों में 1313 लोग दूसरे राज्य से लौटे

जागरण संवाददाता, कठुआ : अनलॉक-2 में भी अन्य राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों के लौटने का क्रम जारी है। रविवार को कुल 431 वाहनों से 1313 लोग अन्य राज्यों से प्रदेश में लौटने के लिए लखनपुर पहुंचे। शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक 24 घंटों में 6 बसों और 425 हल्के वाहनों से सवार होकर लोग लखनपुर पहुंचे। सभी की लखनपुर में स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिग की।

कठुआ जिला सहित कुछ और अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए वहां बने सेंटर में सैंपल लिया गया। उसके बाद सभी को पहले ठंडी खूई भेजा गया, जहां से उन्हें गृह जिलों में भेजा जाएगा। लौटे जम्मू कश्मीर के लोगों में कठुआ जिला के 122, सांबा जिला के 94, राजौरी व पुंछ के 73, जम्मू जिला के 590, ऊधमपुर के 47, रियासी के 9, कश्मीर संभाग के 137,किश्तवाड़ के 18 ,रामबन के 20, लद्दाख के 14 और कारगिल के 35 लोग शामिल रहे।

जिला स्वास्थ्य विभाग अब जिला में कुल 36500 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले चुका है। जबकि जिला में रविवार 243 लोगों के अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर में सेंपल लिए गए। जिला में अभी 1045 लोग होम और 908 प्रशासनिक क्वारंटाइन हैं।

chat bot
आपका साथी