बदोली में मेटाडोर पलटी, 10 लोग घायल

संवाद सहयोगी हीरानगर दयाला चक-बिलावर मार्ग पर बदोली के नजदीक वीरवार को एक मेटाडोर पलटने से उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:34 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:34 AM (IST)
बदोली में मेटाडोर पलटी, 10 लोग घायल
बदोली में मेटाडोर पलटी, 10 लोग घायल

संवाद सहयोगी, हीरानगर : दयाला चक-बिलावर मार्ग पर बदोली के नजदीक वीरवार को एक मेटाडोर पलटने से उसमें सवार दस यात्री घायल हो गए। इनमें से से तीन को उप जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

हादसा वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुआ। मेटाडोर जेके 21, 3780 बदोली से दयाला चक की ओर जा रही थी। थोड़ी ही दूर जाने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। मेटाडोर में सवार दस लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को निकाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शक्ति देवी पत्नी तारा चंद निवासी बंदोली, कमला देवी पत्नी बलकार सिंह, शोभा कुमारी पुत्री हंस राज, काजल देवी पुत्री गिरधारी लाल, गोविंद सिंह पुत्र चैन सिंह, दर्शना देवी पत्नी जरमेलद सिंह निवासी बंदोली डींगा अंब, मोहम्मद शफी निवासी बदोली, सन्नी कुमार पुत्र तारा चंद निवासी बंदोली, संदया देवी पत्नी बंसी लाल, बबीता देवी पत्नी जयसिंह शामिल हैं। इनमें से संध्या, बबीता और दर्शना को जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जाच शुरू कर दी है। बिलावर मेटाडोर हादसे में घायलों में से दो ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, बिलावर : बुधवार को बिलावर के लास्ट मोड़ में मेटाडोर का ब्रेक फेल होने से हुए हादसे में घायल हुए 24 लोगों में से दो लोगों की की मौत उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में मौत हो गई। बुधवार को बिलावर के लास्ट मोड़ में मेटाडोर जेके 08 डी 8867 हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें 24 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। इनमें से 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलावर उपजिला अस्पताल से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद कठुआ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए 8 महीने के मानव कुमार पुत्र संजय निवासी देवल और 67 वर्षीय बरकत अली पुत्र गुल मोहम्मद निवासी मल्हार को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर किया गया था। वहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी