पर्व की तरह मनाएं महाराजा की जयंती

जागरण संवाददाता, जम्मू : युवा राजपूत सभा ने महाराजा हरि सिंह का जन्म दिन पर्व की तरह मनाने क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:20 PM (IST)
पर्व की तरह मनाएं महाराजा की जयंती
पर्व की तरह मनाएं महाराजा की जयंती

जागरण संवाददाता, जम्मू : युवा राजपूत सभा ने महाराजा हरि सिंह का जन्म दिन पर्व की तरह मनाने के लिए कहा है। सभी को जाति, वर्ग, समुदाय से ऊपर उठकर एकजुट होकर इस दिवस को मनाने की जरूरत है। इस पर्व से दुनियाभर में जम्मू की एकता व अखंडता का संदेश जाना चाहिए।

युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजवीर ¨सह ने महाराजा की जयंती पर निकलने वाली रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रैली इतनी बड़ी होनी चाहिए कि राज्य सरकार को पता चले कि महाराजा की जयंती पर छुट्टी की मांग क्यों हो रही है। हमें याद रहना चाहिए कि अगर आज हम भारत का हिस्सा हैं तो मात्र महाराजा की दूरदर्शी सोच के कारण। जब धर्म के नाम पर बांटने वाले शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी हो सकती है तो राज्य की एकता और सभी धर्म को साथ लेकर चलने वाले महाराजा हरि ¨सह की जयंती पर छुट्टी की घोषणा करने में क्या समस्या है। युवा राजपूत सभा ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि वह लोगों की भावना को समझते हुए महाराजा हरि ¨सह की जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करें ताकि इस दिन को पर्व की तरह मनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी