Jammu : संगठन के विस्तार के लिए भाजपा की मुहिम तेज, अखनूर में भाजयुमो का युवा जाेड़ो संकल्प अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा जाेड़ो संकल्प अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेता भी नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के लिए हरकत में आ गए हैं। वहीं महासचिव डा. डीके मन्याल ने कठुआ जिले के बसोहली में नए कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:02 PM (IST)
Jammu : संगठन के विस्तार के लिए भाजपा की मुहिम तेज, अखनूर में भाजयुमो का युवा जाेड़ो संकल्प अभियान
युवाओं को साथ जोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा जाेड़ो संकल्प अभियान चल रहा है

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी सतह पर गतिविधियां तेज कर दी हैं।युवाओं को साथ जोड़ने के लिए एक ओर यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा जाेड़ो संकल्प अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेता भी नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के लिए हरकत में आ गए हैं। वहीं महासचिव डा. डीके मन्याल ने कठुआ जिले के बसोहली में नए कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया। ऐसे हालात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश भाजपा को संगठन का विस्तार करने के निर्देश देने के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक करेंगे। इन बैठकों में नवगठित जिला विकास परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन भी हिस्सा लेंगे।

पार्टी का आधार बढ़ाने की मुहिम के तहत सोमवार को जम्मू जिले के सीमांत अखनूर में खासे युवा भाजयुमो में शामिल हो गए। इस दौरान अखनूर के नए पुल से लेकर कामेश्वर मंदिर तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश प्रधान अरूण प्रभात सिंह ने किया। रैली में भाजयुमो के उप प्रधान कपिल चिब, रिंकू चौधरी, युवा जोड़ों संकल्प रैली के प्रभारी व महासचिव अखिल पराशर व अखनूर के प्रभारी अभिषेक सलाथिया ने भी हिस्सा लिया।

अरूण प्रभात सिंह ने अखनूर भाजपा इकाई के नेताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने जोर दिया कि मंडल स्तर पर युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कार्रवाई तेज की जाए। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, जिला प्रधान जगदीश भगत, दलजीत सिंह चिब व जिला विकास परिषद के कई सदस्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी