Jammu : सड़क किनारे मृत मिला व्यक्ति, बड़ी ब्राह्मणा में फंदे से लटका मिला उत्तर प्रदेश का युवक

शुक्रवार को दो शव बरामद हुए। शहर के सरवाल इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति के शव बरामद हुआ। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई। वहीं बड़ी ब्राह्मणा में उत्तर प्रदेश के एक दर्जी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झुलता हुआ मिला।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:49 PM (IST)
Jammu : सड़क किनारे मृत मिला व्यक्ति, बड़ी ब्राह्मणा में फंदे से लटका मिला उत्तर प्रदेश का युवक
शहर के सरवाल इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति के शव बरामद हुआ।

जम्मू, जागरण संवाददाता : अलग-अलग इलके से शुक्रवार को दो शव बरामद हुए। शहर के सरवाल इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति के शव बरामद हुआ। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई। वहीं, बड़ी ब्राह्मणा में उत्तर प्रदेश के एक दर्जी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झुलता हुआ मिला। संबंधित थानों की पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

शुक्रवार सुबह न्यू प्लाट से सरवाल की ओर जाने वाले मार्ग पर बने फुटपाथ पर लोगों ने एक व्यक्ति को काफी समय तक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। सरवाल पुलिस को जब इसके बारे में पता चला तो उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति भीख मांग का गुजर बसर करता था। शव की पहचान करने के लिए उसे अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया। बख्शी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी ब्राह्मणा में स्थित गद्दे बनाने की फैक्टरी मलिक बदर्थ में दर्जी का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक राम सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से बड़ी ब्राह्मणा में रह रहा था। फैक्टरी के अंदर बने एक कमरे में राम सिंह रहता था। शुक्रवार की सुबह उसे उसके साथियों ने फंदे से लटका हुआ पाया। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने जीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। मौके से पुलिस ने सबूतों को जुटा कर जांच के लिए एफएसएल में भेज दिए।

chat bot
आपका साथी