Petrol Diesel Price: जम्मू में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए

प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय चिब ने कहा कि देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जम्मू में पेट्रोल के दाम 105 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इस पर सरकार टैक्स के रूप में 65 रुपये ले रही है। यह राशि बहुत अधिक है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:28 PM (IST)
Petrol Diesel Price: जम्मू में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए
पेट्रोल के दाम ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। टैक्स के नाम पर बहुत अधिक रकम वसूली जा रही है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जम्मू कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर लहराते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय भानू चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज मंगलवार गांधी नगर में ऑयल कंपनी के नजदीक पेट्रोल पंप के बाहर इकट्ठा हुए।

जम्मू में पेट्रोल के दाम 105 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं

कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाहन चालकों को 65 रुपये यह कह कर दिए कि सरकार 105 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर 65 रुपये का टैक्स लगा रही है। हम वाहन चालकों को प्रति लीटर पेट्रोल पर टैक्स के 65 रुपये वापिस कर रहे हैं। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय चिब ने कहा कि देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जम्मू में पेट्रोल के दाम 105 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इस पर सरकार टैक्स के रूप में 65 रुपये ले रही है। यह राशि बहुत अधिक है। यह बहुत अफसोस की बात है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बहुत हंगामा करती थी। अब तो पेट्रोल के दाम ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। टैक्स के नाम पर बहुत अधिक रकम वसूली जा रही है।

अल्पसंख्यक समुदाय, गैर कश्मीरी लोगों को आतंकी निशाना बना रहे हैं

कश्मीर में सुरक्षा के हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय, गैर कश्मीरी लोगों को आतंकी निशाना बना रहे है। निर्दोष लोगों की हत्याएं रोकने के लिए प्रबंध करने चाहिए। कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

चुनाव में लोग भाजपा को सबक जरूर सिखाएंगे

आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को सबक जरूर सिखाएंगे। प्रदर्शनकारियों में एजाज चौधरी, रिक्की दलोत्रा, साहिल सिंह लंगेह, रणजोत सिंह, लतीश शर्मा, जगजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हैपी रंधावा, मानव चौधरी, खुशवंत, आशुतोष, अंचल, सुनील सिंह व अन्य शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी