नहर से मिला युवती का शव

पुलिस कर रही युवती के शव की पहचान की कोशिश।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 02:20 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 02:20 AM (IST)
नहर से मिला युवती का शव
नहर से मिला युवती का शव

बाराबंकी : कल्याणी नदी के साथ ही अन्य नदियों के किनारे वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा। इसमें प्रवासियों को भी रोजगार मुहैया कराया जाएगा। ताकि उन्हें दोबारा पलायन पर मजबूर न होना पड़े। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर शाम पांच से छह बजे तक लाइव के दौरान दी। उन्होंने इसके अलावा कई अन्य जानकारियां देने के साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।

उन्होंने बताया कि जिले में 44 पौधाशालाएं हैं, जिनमें 81 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस बार शासन से 46 लाख पौधे रोपवाने का लक्ष्य मिला है। इस कार्य में काफी तादाद में प्रवासी कामगार लगाए जाएंगे। साथ ही किसान और आम व्यक्तियों को भी पांच-पांच पौधे लगाए जाने के लिए दिए जाएंगे। इस बार अमरूद, आम, आंवला, जामुन फलदार 15 लाख पौधे तैयार है। छायादार पौधे पीपल, नीम, बरगद लगाए जाएंगे। साथ ही सागौन के 18 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। 31 लाख पौधे वन विभाग लगवाएगा, जबकि 25 लाख पौधे 27 विभाग मिलकर रोपित करेंगे। इसके लिए 192 स्थलों का चयन कर लिया गया है। पौधारोपण को इच्छुक व्यक्ति ग्राम प्रधान या ब्लॉक में अपना मांगपत्र सौंप सकता है। उन्हें निश्शुल्क पौधे दिए जाएंगे। महिपाल के सवाल पर जवाब दिया कि सड़क किनारे बड़े पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए, वहां पर छायादार या फलदार पेड़ ही सुरक्षित हैं। रिकज कुमार के सवाल पर बताया कि सहजन, बेल, आंवाला जैसे पौधे लगाने चाहिए। भिटौली गांव में यदि जमीन पड़ी है तो प्रधान के माध्यम से पौधे रोपित करवाए जाएंगे।

दिव्यांश ने सवाल किया कि क्या कल्याणी नदी पर पौधारोपण होगा, तो डीएफओ ने बताया कि कल्याणी नदी की खोदाई चल रही है, जैसे ही खोदाई पूरी होगी, तटों पर पौधे लगाए जाएंगे। कन्हैया लाल के सवाल पर बताया कि नीम, पीपल, बरगद, शीशम प्रतिबंधित हैं, ऐसे में यदि नीम का पेड़ रास्ते में है तो उसे काटने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। समीर श्रीवास्तव के जवाब में बताया कि निजी बाग में कोई प्रतिबंधित पौधा लगा है तो उसे काटने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी