Jammu: 'मेयर बताएं, उनके कार्यकाल में क्यों दो बार सीबीआइ ने मारा छापा'

पार्षदों ने कहा मेयर ने प्रेस वार्ता में कहा था कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू होगा। जो काम हुआ ही नहीं उसको भी मेयर ने अपनी उपलब्धि में जोड़ लिया। उन्होंने मेयर पर तंज कसते हुए कहा कि जम्मू शहर के लिए इन्होंने कोई काम नहीं किया।

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:15 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:19 AM (IST)
Jammu: 'मेयर बताएं, उनके कार्यकाल में क्यों दो बार सीबीआइ ने मारा छापा'
साफ है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर निगम के निर्दलीय व कांग्रेसी पार्षदों ने बुधवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन कर मेयर पर जमकर निशाना साधा। पार्षदों ने कहा कि मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने पत्रकारवार्ता कर अपनी ढाई साल उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में अमृत योजना के तहत दो सौ करोड़ रुपये आए, जो सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि डॉ. निर्मल ¨सह के उपमुख्यमंत्री रहते 2017 में 200 करोड़ रुपये अमृत योजना के तहत मंजूर हुए थे। यदि इसे मेयर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं तो सवाल उठता है कि डा. निर्मल सिंह के उपमुख्यमंत्री रहते जो दो सौ करोड़ रुपये मंजूर हुए थे वे कहां गए। पार्षदों ने कहा कि 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती मेयर के ढाई साल के कार्यकाल में नहीं हो पाई। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता यह उपलब्धि बताना भी भूल गए कि 70 साल में नगर निगम में सीबीआइ का छापा कभी नहीं पड़ा, लेकिन इनके कार्यकाल में दो बार सीबीआइ ने नगर निगम में छापा मारा। इससे साफ है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

पार्षदों ने कहा कि मेयर ने प्रेस वार्ता में कहा था कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू होगा। जो काम हुआ ही नहीं उसको भी मेयर ने अपनी उपलब्धि में जोड़ लिया। उन्होंने मेयर पर तंज कसते हुए कहा कि जम्मू शहर के लिए इन्होंने कोई काम नहीं किया। यह बस गाय को चारा डालकर सस्ती लोकप्रियता लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर अपनी उपलब्धि क्या बताएंगे, इन्हें अपनी प्रोटोकाल का ही पता नहीं है। मेयर फादर आफ सिटी होता है, लेकिन हमारे मेयर पूर्व मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस में पीछे खड़े नजर आते हैं।

पार्षदो ने कहा कि मेयर प्रापर्टी टैक्स लगाने वाले थे जिसका विपक्ष ने विरोध किया, तब जाकर यह रुका। पार्षदों ने वीरवार को नई दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में निवार्चित जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में डीडीसी, बीडीसी व पार्षदों को बुलाया जाना भी जरूरी था, क्योंकि वे जनता के नुमाइंदे हैं।

इस मौके पर पार्षद द्वारिका चौधरी, गौरव चोपड़ा, शामबसन अमित गुप्ता, सुच्चा ¨सह, रा¨जदर ¨सह जम्वाल, अशोक ¨सह, प्रीतम ¨सह, संध्या गुप्ता, रितु चौधरी, रानी देवी, सोबित अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी