2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: खेलो इंडिया विंटर गेम्स में 27 फरवरी को किस-किस खेलों के होंगे मुकाबले, जानिए इनका समय

खिलाड़ियों के लिए आने वाले अगले चार दिन काफी अहम हैं। खिलाड़ी बर्फबारी का तो जमकर मजा लूट रहे हैं लेकिन उनकी तमन्ना है कि वे यहां से ट्रॉफी लेकर ही अपने घर लौटें। ऐसे में आयोजकों की ओर से विभिन्न खेलों का कैलेंडर भी तैयार है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:31 PM (IST)
2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: खेलो इंडिया विंटर गेम्स में 27 फरवरी को किस-किस खेलों के होंगे मुकाबले, जानिए इनका समय
खिलाड़ियों के लिए आने वाले अगले चार दिन काफी अहम हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस समय जिधर देखो बर्फ से लदी चोटियां ही चारों ओर नजर आ रही हैं। ऐसे में देशभर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल द्वारा आयोजित दूसरी खेलाे इंडिया विंटर गेम्स की हर मेहमान खिलाड़ी जमकर प्रशंसा कर रहा है। एक तो बर्फबारी के कारण शून्य से नीचे का तापमान और दूसरा खिलाड़ियों का जोश इस समय देखते ही बनता है।

खिलाड़ियों के लिए आने वाले अगले चार दिन काफी अहम हैं। खिलाड़ी बर्फबारी का तो जमकर मजा लूट रहे हैं लेकिन उनकी तमन्ना है कि वे यहां से ट्रॉफी लेकर ही अपने घर लौटें। ऐसे में आयोजकों की ओर से विभिन्न खेलों का कैलेंडर भी तैयार है।

27 फरवरी को कौन-कौन से खेल होंगे  सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होटल हिल टाप के समीप एसटी आइस स्केटिंग रिंक में पुरुषों के सीनियर वर्ग की स्पीड स्केटिंग का आयोजन किया जाएगा। पुरुषों के आइस हाकी मुकाबले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में होंगे। सीनियर पुरुषों के स्पीड स्केटिंग के मुकाबले सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में खेले जाएंगे। पुरुषों के एसटी स्पीड स्केटिंग के मुकाबले शाम 5 बजे से 6 बजे तक होटल हिल टाप के समीप बनाए गए आइस स्केटिंग रिंक में होंगे। पुरुषों के आइस हाकी मुकाबले शाम 6 बजे से 7 बजे तक खेले जाएंगे। महिलाअों की फिगर स्केटिंग के मुकाबले शाम 7 बजे से 8 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में होंगे। आइस स्टाक के मुकाबले राम 8 बजे से 9.30 बजे तक खेले जाएंगे। पुरुषों की वर्टिकल रेस के मुकाबले गंडोला के फेज 1 के समीप कूंगडूरी में सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे। जेयंट स्लालोम के मुकाबले कूंगडूरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। स्नो बाेर्डिंग के मुकाबले कूंगडूरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खेले जाएंगे। क्रास कंट्री गुलमर्ग बाॅउल में सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। स्नो शू प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले गुलमर्ग में क्लब के नजदीक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे।

chat bot
आपका साथी