जीएमसी में कहां गायब हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर: डोगरा फ्रंट

जागरण संवाददाता जम्मू जीएमसी में ऑक्सीजन सिलेंडरों में धांधली का आरोप लगाने लगाने वाले ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:07 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:07 AM (IST)
जीएमसी में कहां गायब हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर: डोगरा फ्रंट
जीएमसी में कहां गायब हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर: डोगरा फ्रंट

जागरण संवाददाता, जम्मू : जीएमसी में ऑक्सीजन सिलेंडरों में धांधली का आरोप लगाने लगाने वाले शिवसेना डोगरा फ्रंट रविवार को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडरों में हेराफेरी का खेल बंद हो। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड में जरूरमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर भले कम पड़ रहा हो, लेकिन कागजों में आंकड़े सही दर्शाए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सरकार से इसकी जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के सिलेंडर फिट करने में तकनीकी कर्मचारी पूरे नहीं पड़ रहे हैं। इस मौके पर सुरेश, अभिषेक, बृज, शकील आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी