Kargil Vijay Diwas 2021: आर्मी कमांडर की कारगिल राइड से सेना का जोश हाई

आर्मी कमांडर ने यह नारा दिया कि हाउ इज जोश आगे से सभी चालकों का एक ही जवाब था हाई सर। इस दौरान आर्मी कमांडर यह निर्देश दे रहे हैं कि अब हमें जोजिला की चढ़ाई चढ़कर लद्दाख तक जाना है। लिहाजा अब सावधानी बरतें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:37 AM (IST)
Kargil Vijay Diwas 2021: आर्मी कमांडर की कारगिल राइड से सेना का जोश हाई
कुल मिलाकर इस अभियान में 77 मोटरसाइकिल शामिल हुए थे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: सेना के ध्रुव कारगिल राईड अभियान का उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाइके के जोशी द्वारा नेतृत्व करने से सेना का जोश हाई है।

रविवार को 22वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर फ्रंट से नेतृत्व करने वाले आर्मी कमांडर का दल के साथ मोटरसाइकिल पर उधमपुर से करगिल के द्रास तक पहुंचने का वीडियो सेना ने जारी किया है। आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने इस राइड के दौरान जोजिला पास में 11649 फीट की ऊंचाई पर अभियान में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों का जवानों का जोश भी जाना।

आर्मी कमांडर ने यह नारा दिया कि हाउ इज जोश, आगे से सभी चालकों का एक ही जवाब था हाई सर। इस दौरान आर्मी कमांडर यह निर्देश दे रहे हैं कि अब हमें जोजिला की चढ़ाई चढ़कर लद्दाख तक जाना है। लिहाजा अब सावधानी बरतें।

इस कारगिल राइड में आर्मी कमांडर के साथ लद्दाख और जम्मू कश्मीर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की 3 कोर के कोर कमांडर भी शामिल हुए। इनमें सेना की 14 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन, सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे व सेना की 16 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार शामिल थे।

उनके साथ इस अभियान में दो मेजर जनरल, चार ब्रिगेडियर, 62 अधिकारियों 6 महिला, चार बच्चों व तीन नागरिकों एक जेसीओ व 15 अन्य रैंक भी शामिल हुए। कुल मिलाकर इस अभियान में 77 मोटरसाइकिल शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी