खतरनाक रसायन स्प्रे कर बर्बाद कर दी गेहूं की हरीभरी फसल

भूमि विवाद के कारण खेत में लहलहा रही गेहूं की फसल पर जहरीली दवा का स्प्रे कर फसल को नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:30 AM (IST)
खतरनाक रसायन स्प्रे कर बर्बाद कर दी गेहूं की हरीभरी फसल
खतरनाक रसायन स्प्रे कर बर्बाद कर दी गेहूं की हरीभरी फसल

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : भूमि विवाद के कारण खेत में लहलहा रही गेहूं की फसल पर जहरीली दवा का स्प्रे कर फसल को नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। खेत के मालिक ने अपने भाई और भतीजे के खिलाफ पुलिस में फसल नष्ट कर देने का केस दर्ज करवाया है।

आरएसपुरा वार्ड नंबर दो निवासी कृष्ण कुमार तथा उसके भाई नथा राम में काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। कृष्ण लाल के सीमावर्ती गांव घरानी में खेत है। उसने खेत को गांव के कमलेश कुमार को आधे पर दे रखा है। उस खेत में कमलेश कुमार ने गेहूं की फसल लगा रखी थी। कृष्ण लाल का आरोप है कि नत्था राम और उसके पुत्र अनुज ने मिलकर रात के समय पूरी फसल पर जहरीली दवा का स्प्रे कर दिया, जिससे रातोरात फसल झुलस कर बर्बाद हो गई।

इसकी जानकारी कृष्णलाल को तब मिली जब कमलेश सुबह खेत पर पहुंचा। लहलहा रही फसल को अचानक सूखा देख कर उसके होश उड़ गए। उसने खेत के मालिक कृष्णलाल को सूचना दी। उसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई। खेल के मालिक पीड़ित कृष्ण लाल ने बताया कि उसके भाई नत्था राम ने ईष्र्या में अपने पुत्र के साथ मिलकर हरीभरी फसल पर जहरीली दवा का छिड़काव कर फसल को तबाह कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात रहे कि आपसी विवाद में हरीभरी फसल बर्बाद कर देने का अपने आप में नया मामला है। खेत के मालिक ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी