J&K Weather Update: शाम को करवट बदलेगा मौसम, आज से 7 जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज शाम से लेकर 7 जुलाई तक गर्ज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं लंकिन इसके साथ ही चिंता की बात यह है कि इन चार दिनों में धूल भरी आंधी भी परेशान करेगी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:42 AM (IST)
J&K Weather Update: शाम को करवट बदलेगा मौसम, आज से 7 जुलाई तक बारिश की संभावना
इन चार दिनों में धूल भरी आंधी भी परेशान करेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट आई है लेकिन रविवार सुबह से गर्मी फिर से अपना रंग दिखाने लगी है। दोपहर होते-हाेते चिपचिपाती गर्मी के बीच पारा भी बढ़ने लगा है। लेकिन यह राहत की बात है कि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, आज शाम से लेकर 7 जुलाई तक गर्ज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं लंकिन इसके साथ ही चिंता की बात यह है कि इन चार दिनों में धूल भरी आंधी भी परेशान करेगी।

पिछले 24 घंटों में कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद कश्मीर का मौसम राहत भरा बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 4.5 एमएम, पहलगाम में 8.4 एमएम, कुपवाड़ा में 2.4 एमएम, गुलमर्ग में 5.8 एमएम, बनिहाल में 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कश्मीर में तापमान में भी गिरावट आई है। श्रीनगर का अधकितम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार वीरवार देर रात से प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। अब यह सिलसिला कुछ दिन जारी रहेगा। उसके साथ ही इसी सप्ताह मानसून पहुंच जाएंगे।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान     अधिकतम  न्यूनतम

जम्मू       36.0      25.4

बनिहाल   29.7     12.8

बटोत      27.6     16.1

कटड़ा     34.3     23.8

भद्रवाह   32.0    13.9

श्रीनगर   28.8   15.6

काजीगुंड  26.8   12.7

पहलगाम   22.7   8.3

कुपवाड़ा   28.7   12.3

कोकरनाग 26.2   11.7

गुलमर्ग     17.3   8.6

लेह         25.7   10.5

कारगिल    31.0  13.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में  

chat bot
आपका साथी