J&K Weather Update: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे लेकिन बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार

पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छोड़ सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। कश्मीर में अधिकतम तापमान भी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 12:22 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 12:22 PM (IST)
J&K Weather Update: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे लेकिन बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार
जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले सप्ताह हुई बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि के बाद मंगललवार से मौसम साफ रहने के बाद सोमवार से फिर से बादल छाने लगेंगे। हालांकि अभी बारिश के आसार नहीं हैं। फिलहाल धूप के बावजूद तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। रात को ठंड हो गई है जबकि दिन में मौसम राहत भरा होता है। पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छोड़ सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। कश्मीर में अधिकतम तापमान भी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में अधिकतर तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज से कश्मीर में हल्के बादल से घने बादल छाएंगे। वहीं जम्मू में साफ रहने के बाद आंशिक बादल छाएंगे।आज बादल छाने के बाद रात के तापमान में हल्की बढ़ोरी होगी लेकिन कुछ दिनों में रात का तापमान गिरने लगेगा। वहीं दिन का तापमान अभी सामान्य ही रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 20.8, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 21.6, न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 18.5, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 16.2, न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तामपान 21.0 जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 18.0, न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा।  

chat bot
आपका साथी