J&K Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम में होने लगा सुधार, तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश ओलावृष्टि बर्फबारी के बाद तापमान मं भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। गुलमर्ग पहलगाम लेह कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मैछानी इलाकों में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:34 PM (IST)
J&K Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम में होने लगा सुधार, तापमान में गिरावट दर्ज
रात को गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भारी बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि के बाद हुई तबाही के बाद रविवार को मौसम में सुधार हुआ है। बारिश, बर्फबारी थम चुकी है और मैदानी क्षेत्रों में मौसम खिल चुका है। हालांकि कछ क्षेत्रों में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा खुल चुका है और फंसी हुई गाड़ियों को निकलाने का काम जारी है। दोपहर तक पूरी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के आसार हैं।बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे को तेजी से दुरुस्त करने का कार्य जारी है। शहरी क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी।

बारिश, ओलावृष्टि बर्फबारी के बाद तापमान मं भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। गुलमर्ग, पहलगाम, लेह, कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।रात को गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल, बटोत, पुंछ, राजौरी आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापामन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी रविवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। आगे मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी सुधार होगा। बेशक ठंड पहले के मुकाबले बढे़गी लेकिन पिछले 24 घंटों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर भी ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों में काजीगुंड में 49.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 34.4 एमएम, पहलगाम में 67.8 एमएम, कुपवाड़ा में 2.3, कुकरनाग में 48.2, गुलमर्ग में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 82.1, बनिहाल में 49.6, बटोत में 64.0, कटड़ा में 90.7, भद्रवाह में 47.2 एमएम, कारगिल में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 17.1, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 9.2, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 5.2, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 1.3, न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी