J&K Weather Update: धीर-धीरे सुहावना हो रहा मौसम, जल्द बारिश के आसार नहीं

इस सप्ताह अधिकतर समय माैसम शुष्क रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में कई स्थानों पर बारिश के भी आसार बनते दिख रहे हैं। इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही है। जिसके चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:02 PM (IST)
J&K Weather Update: धीर-धीरे सुहावना हो रहा मौसम, जल्द बारिश के आसार नहीं
सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश के बाद किसानों को हल्की राहत मिली है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । मौसम के मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगे हैं। देर रात से सुबह पहले पहर तक मौसम सुहावना होने लगा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद रात का मौसम राहत भरा हो गया है। धीरे-धीरे तापमान गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उमस और चुभन भरी गर्मी से भी राहत है।

पिछले कुछ दिनों से सुबह से शाम तक बीच-बीच में हुई बारिश और बादलों के छाए रहने के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। इस सप्ताह अधिकतर समय माैसम शुष्क रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में कई स्थानों पर बारिश के भी आसार बनते दिख रहे हैं। इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही है। जिसके चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी खासकर कंडी क्षेत्र के किसानों की बारिश की जरूरत अभी भी बनी हुई है।

सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश के बाद किसानों को हल्की राहत मिली है। लेकिन अभी भी बारिश पर निर्भर किसानों काे बारिश की जररूत है। वहीं मक्की की कटाई कर रहे किसानों के लिए इस समय मौसम काफी अच्छा बना हुआ है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मक्की की कटाई कुछ हद तक प्रभावित हुई थी लेकिन अब शनिवार से मौसम शुष्क बना हुआ है। आगे भी कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते मौसम कटाई के अनुकूल बना रहेगा।

कहां रहा कितना तापमान

जम्मू 33.0 24.6

बनिहाल 31.2 13.0

बटोत 26.8 15.1

कटड़ा 30.9 22.2

भद्रवाह 30.6 13.2

श्रीनगर 28.4 14.0

काजीगुंड 29.0 10.7

पहलगाम 24.2 7.2

कुपवाड़ा 30.7 11.0

कोकरनाग 27.3 11.6

गुलमर्ग 20.0 9.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी