Jammu : बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी डीडीसी मेंबर ने लिया जायजा

उनकी मांग है कि मुख्य नाले की सफाई कराई जाए। इसके साथ ही जो गलियां नालियां कच्ची हैं उनको भी जल्द से जल्द पक्का कर लिया जाए। डीडीसी मेंबर विद्या मोटन ने लोगों से कहा कि खुद आकर उन्होंने उनका नुकसान का जायजा लिया है

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:58 PM (IST)
Jammu : बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी डीडीसी मेंबर ने लिया जायजा
डीडीसी सदस्य विद्या मोटन ने टाली मोड़ कॉलोनी का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

मीरां साहिब, संवाद सहयोगी : बारिश के कारण सोमवार को मीरां साहिब इलाके में कई जगहों पर फिर जलभराव हो गया। कई गांवों में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके चलते उनका खासा नुकसान हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीडीसी सदस्य विद्या मोटन ने टाली मोड़ कॉलोनी का दौरा कर जायजा लिया।

इतना जलभराव हो गया कि कई लोगों ने पंपसेट लगाकर घर से पानी बाहर निकाला। इस बीच बस्ती के कई लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण गेहूं भी खराब हो गया और अन्य सामान भी बारिश से प्रभावित हुआ।बस्ती में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने डीडीसी मेंबर को बताया कि बस्ती के बाहर सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बना नाला कई जगह से ब्लॉक है, जिसके चलते बारिश के कारण नाले से पानी ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुस आया, जिससे काफी नुकसान हो गया है।

उनकी मांग है कि मुख्य नाले की सफाई कराई जाए। इसके साथ ही जो गलियां नालियां कच्ची हैं, उनको भी जल्द से जल्द पक्का कर लिया जाए। डीडीसी मेंबर विद्या मोटन ने लोगों से कहा कि खुद आकर उन्होंने उनका नुकसान का जायजा लिया है और जिन लोगों का भी नुकसान हुआ है प्रशासन की मदद करवाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जो मुख्य नाला की जगह से ब्लॉक है, उसको भी जल्द से साफ करवाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से कहा कि मीरां साहिब ब्लॉक में विकास कार्य करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। बारिश के कारण अपने गांव के लोगों को भी जो अगर नुकसान पहुंचा है तो उनकी भी भरपाई प्रशासन से करवाई जाएगी लोगों को राहत देने के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि जो भी समस्याएं उन्हें बताई गई है उनका जल्द से जल्द हल किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता दारा सिंह, जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह पम्मी, वरिंदर कुमार वर्मा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी