Jammu Municipal Corporation : बाॅथरूम बनने से वार्ड 75 वासियों को मिलेगी राहत

शहर के वार्ड नंबर 75 अकलपुर में लोगों की मांग पर नगर निगम करीब पांच लाख रुपये की लागत से बाथरूम बनाने जा है। यहां किसी के मृत्यु के बाद नहाने धोने के लिए लोगों के पास कोई सुविधा नहीं थी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:23 AM (IST)
Jammu Municipal Corporation : बाॅथरूम बनने से वार्ड 75 वासियों को मिलेगी राहत
वार्ड नंबर 75, अकलपुर में बाथरूम-टूटियों का निर्माण शुरू करवाते कॉरपोरेटर घार सिंह चिब।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के वार्ड नंबर 75, अकलपुर में लोगों की मांग पर नगर निगम करीब पांच लाख रुपये की लागत से बाथरूम बनाने जा है। यहां किसी के मृत्यु के बाद नहाने धोने के लिए लोगों के पास कोई सुविधा नहीं थी। लोग यहां बाॅथरूम व टूटियां लगाने की मांग वर्षों से कर रहे थे।

इस मांग को पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए कॉरपोरेटर घार सिंह चिब ने यहां बाथरूम व टूटियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बाथरूम का लैंटर डालने के काम का शुभारंभ लड्डू बांट कर करवाया। यहां लोगों से पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की मृत्यु के बाद होने वाली किरया व अन्य कार्यक्रमों के लिए बाथरूम व टूटियों की जरूरत रहती थी। जम्मू नगर निगम से इस कार्य को मंजूरी दिलवा कर इसका निर्माण जोरशोर से जारी कर दिया गया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। फिर यहां इसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे। किरया रस्म पगड़ी आदि के दौरान तो यह टूटियां बाथरूम काम में आएगा ही, अन्य कार्यक्रमों में भी लोगों को इससे राहत मिलेगी। चिब ने कहा कि वर्षों से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। अब फंड मिले तो काम को शुरू करवाया गया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 75 पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है। वर्ष 2018 में ही इसे नगर निगम के अधीन लाया गया है। बहुत ज्यादा काम करवाने की यहां जरूरत है। विकास कार्य हुए नहीं हैं। गलियां, नालियां बनी नहीं हैं। सफाई व्यवस्था भी अभी अच्छी नहीं हो पाई है। हम प्रयास कर रहे हैं लेकिन नगर निगम से जितने फंड दिए जा रहे हैं, वो हमारी वार्ड में ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। हम हमेशा ही मांग करते आए हैं कि नए वार्डों को ज्यादा फंड मिलें लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लोगों की मांगों को पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी