J&K Weather Update: मानसून का इंतजार खत्म, अब 14 जुलाई तक हर दिन झमकर बरसेंगे बदरा

मानसून का इंतजार कर रहे लोगाें का इंतजार समाप्त हो गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सप्ताह जमीं को चूमने के लिए बदरा सप्ताह भर धरती पर खुशियों की बारिश बन कर बरसेंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:32 AM (IST)
J&K Weather Update: मानसून का इंतजार खत्म, अब 14 जुलाई तक हर दिन झमकर बरसेंगे बदरा
शाम तक बादलों का मंडराना फिर से शुरू हो जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता  : मानसून का इंतजार कर रहे लोगाें का इंतजार समाप्त हो गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सप्ताह जमीं को चूमने के लिए बदरा सप्ताह भर धरती पर खुशियों की बारिश बन कर बरसेंगे।

मौसम विभाग अनुसार अब 14 जुलाई तक लगभग हर दिन बारिश होगी। शनिवार को सुबह से ही बादल मंडराते रहे। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 4.8 एमएम, कटड़ा में 7.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बेशक रविवार की सुबह का स्वागत सूर्य देव ने अपने तरीके से ही किया है लेकिन शाम तक बादलों का मंडराना फिर से शुरू हो जाएगा।

शनिवार को बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बारिश की हर बूंद खुशियां बन कर टपकी है। हालांकि शुक्रवार तड़के भी बारिश हुई थी लेकिन उस बारिश का लुत्फ लोग नहीं उठा पाए थे। शनिवार को दोपहर तक बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। जिसके चलते मौसम राहत भरा बना रहा और न्यूतम तापमान में कल के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। रात भर मौसम खुशगवार बना रहा।

मौसम विशेषज्ञ डा. मोहिंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई बारिश को मानसून की बारिश कहा जा सकता है। झमा झमा हुई बारिश आगे भी जारी रहने वाली है।मानसून की दस्तक से किसानों में खुशी की लहर है। धान की बिजाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। वहीं मक्की की फसल को भी इस समय बारिश की खास जरूरत थी।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू    31.2 26.5

बनिहाल 28.9 19.0

बटोत 26.9 19.6

कटड़ा 29.3 24.4

भद्रवाह 28.6 19.2

श्रीनगर 33.6 22.8

काजीगुंड 31.0 19.5

पहलगाम 28.0 15.8

कुपवाड़ा 34.6 20.0

कोकरनाग 30.1 17.4

गुलमर्ग 23.0 15.0

लेह 30.7 14.4

कारगिल 32.3 15.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी