अगले साल से करिये तवी रिवर फ्रंट की सैर

सूर्य पुत्री तवी नदी के किनारों का सौंदर्य निहारते ह8ए अगले साल दिसबर से तवी रिवर फ्रंट की सैर करने के दिन आए जाएंगे। इस परियोजना को अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत तेजी से पूरा किया जाना है। इस कार्य को दिसंबर 2022 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:08 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:08 AM (IST)
अगले साल से करिये तवी रिवर फ्रंट की सैर
अगले साल से करिये तवी रिवर फ्रंट की सैर

जागरण संवाददाता, जम्मू : सूर्य पुत्री तवी नदी के किनारों का सौंदर्य निहारते ह8ए अगले साल दिसबर से तवी रिवर फ्रंट की सैर करने के दिन आए जाएंगे। इस परियोजना को अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत तेजी से पूरा किया जाना है। इस कार्य को दिसंबर 2022 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर तवी नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाना है। जम्मू में बनने वाले इस फ्रंट का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। इस काम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आने के कारण राशि स्वीकृत हो गई है। चूंकि नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा जम्मू स्मार्ट सिटी की सीईओ हैं तो उनकी देखरेख में जम्मू नगर निगम इस काम को पूरा करेगा। इसके लिए अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है। किसी बड़ी कंपनी को काम दिया जाएगा। पहले यह प्रोजेक्ट जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी के पास था। पहले चरण में चार किलोमीटर में काम करवाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। मगर काम करने वाली कंपनियों ने काम करने से मना कर दिया था। साल 2018 में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल हुई थी। अब वर्ष 2021 में इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी के अधीन लाया गया। अब इस कार्य में तेजी आएगी। किनारों पर बनेंगे होटल, रेस्टोरेंट, 210 करोड़ मजूर

तवी के दोनों किनारों पर फ्रंट का निर्माण होगा। दोनों ओर होटल और रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे। यह सब तवी नदी में कृत्रिम झील बनने के साथ पूरा होगा। जम्मू स्मार्ट सिटी के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता का कहना है कि तवी रिवर फ्रंट को शुरू करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने इसके लिए 210 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा। सात किमी में होगा निर्माण

मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने श्रीनगर में तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव को बताया गया कि 187 करोड़ रुपये की लागत से सात किमी लंबे प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। पहले चरण में सबसे पहले भगवती नगर बैराज से बिक्रम चौक पुल तक का काम किया जाएगा। प्रोजेक्ट का समय 18 महीने से कम कर 12 महीने का दिया गया है। अब यह दिसंबर 2022 तक इस काम को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सिचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि वह रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत भगवती नगर बैराज के काम को वर्ष 2022 में मानसून से पहले पूरा करें। झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट पर काम की सराहना

विश्व बैंक मिशन की टीम ने जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से 250 मिलियन डॉलर के झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट को प्रभावी बनाने में दिखाई जा रही गंभीरता की सराहना की है। विश्व बैंक मिशन की टीम ने पिछले दो सालों में प्रोजेक्ट को प्रभावी बनाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की है। विश्व बैंक मिशन के तहत टीम लीडर हेमंत करेलिया ने कार्य प्रगति पर संतोष जताया। वर्चुअल मीटिग में बताया गया कि झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत पूरे किए जाने वाले 213 छोटे प्रोजेक्ट में से 82 पूरे किए जा चुके हैं। अन्य छोटे प्रोजेक्ट को भी तय समय पर पूरा करने पर काम हो रहा है।

chat bot
आपका साथी