Jammu : सृजन के देवता विश्वकर्मा दिवस पर औजार पूजे

शुक्रवार तड़के भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजक जोगेंद्र पंडित व अन्य सेवादारों ने भगवान की मूर्ति यहां स्थापित कर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां एकत्र होकर सत्संग में जुटी रहीं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:52 PM (IST)
Jammu : सृजन के देवता विश्वकर्मा दिवस पर औजार पूजे
प्रबंधन कमेटी शनिवार को भगवान की मूर्ति का सूर्य पुत्री तवी नदी में विसर्जन करेगी।

 जम्मू, जागरण संवाददाता : देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू में भी विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन में हर साल की तरह इस बार भी भगवान विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया।

वीरवार शाम से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। भजन-कीर्तन शुरू कर दिए गए। शुक्रवार तड़के भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजक जोगेंद्र पंडित व अन्य सेवादारों ने भगवान की मूर्ति यहां स्थापित कर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां एकत्र होकर सत्संग में जुटी रहीं। पूरे क्षेत्र में भजनों व सत्संग से माहौल भक्तिमय हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों ने शुक्रवार को इस उपलक्ष्य में छुट्टी रखी और यहां औजारों की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शिवनंदन पंडित, अरविंद कामत, अक्षय, अर्जुन पंडित, विकास कुमार, संतोष पंडित, सुनील कुमार, ललन शाह आदि मौजूद रहे। सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना चली। इसी बीच दोपहर को भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रबंधन कमेटी शनिवार को भगवान की मूर्ति का सूर्य पुत्री तवी नदी में विसर्जन करेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अलावा बाकी राज्यों में आज ही के दिन विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता है। जोगेंद्र पंडित ने बताया कि सारी सृष्टि का निर्माण करने वाले भगवान विश्वकर्मा जी महाराज हैं।

सुनील कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस पर त्रिकुटा नगर में हर साल की तरह भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। दो दिन तक यहां पूजा-अर्चना चलेगी। इस दौरान श्रमिकों ने छुट्टी रखी है और आज कोई भी काम पर नहीं गया। सुबह से शाम तक यहां हवन-यज्ञ किया गया। उसके बाद भंडारे काे खोला गया। आगे भी इसी तरह सितंबर माह में विश्वकर्मा दिवस पर यहां कार्यक्रम होगा। लोगों से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी