2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: महाराष्ट्र के विशाल ने स्नो शू में स्वर्ण पदक जीता

महाराष्ट्र के विशाल विष्णु ने गुलमर्ग में जारी खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन सीनियर पुरुषों के स्नो शू वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता।गुलमर्ग के क्लब के समीप प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार शाम को मौसम अनुकूल होने के उपरांत किया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:02 PM (IST)
2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: महाराष्ट्र के विशाल ने स्नो शू में स्वर्ण पदक जीता
गुलमर्ग के क्लब के समीप प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार शाम को मौसम अनुकूल होने के उपरांत किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । महाराष्ट्र के विशाल विष्णु ने गुलमर्ग में जारी खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन सीनियर पुरुषों के स्नो शू वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता।

गुलमर्ग के क्लब के समीप प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार शाम को मौसम अनुकूल होने के उपरांत किया गया। इसमें महाराष्ट्र के विशाल विष्णु ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। जम्मू कश्मीर के मुजमिल हुसैन ने रजत पदक और सुहेल निसार शाह ने कांस्य पदक जीता।

लड़कों के जूनियर वर्ग में जम्मू कश्मीर के एजाज अहमद कीनू ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जम्मू कश्मीर के ही पवनीत सिंह ने रजत पदक और लद्दाख के गुलाम सैयद हैदर ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी बीच आयोजकों के अनुसार, आइस स्टाक के मुकाबले आज मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक जारी रहेंगे। आइस स्केटिंग के मुकाबले तड़के 2 बजे से 4 बजे तक हाेंगे। आइस हाॅकी के मुकाबले तड़के 4 बजे शुरू होकर 7 बजे तक खेले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी