गांव-गांव जाकर कृषि कानून के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे

ोत्र के गांव कुलियां में शनिवार को पूर्व विधायक व डीडीसी मेंबर प्रो. गारू राम भगत की देखरेख में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:38 AM (IST)
गांव-गांव जाकर कृषि कानून के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे
गांव-गांव जाकर कृषि कानून के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव कुलियां में शनिवार को पूर्व विधायक व डीडीसी मेंबर प्रो. गारू राम भगत की देखरेख में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में फैसला किया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि कानून के बारे में जागरूक करेंगे। इस मौके पर अपने संबोधन में डीडीसी मेंबर प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि कृषि कानूनों के प्रति कांग्रेस आम आदमी पार्टी और अन्य दूसरे दल किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता ही लोगों को अब कृषि कानून के क्या-क्या फायदे हैं इसके बारे में अच्छी तरह से लोगों को बता सकेंगे।

उन्होंने कहा कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के फायदे के लिए है इससे किसानों को लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ता किसानों के बीच में जाएंगे और किसानों को कृषि बिल की खूबियों के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खुला बाजार दे रही है, जबकि पिछली सरकारों ने सिर्फ किसानों को वोट बैंक की खातिर प्रयोग किया और उनके प्रति अच्छा रवैया नहीं रखा, जबकि भाजपा ने पहली बार किसानों के हित में कदम उठाया है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कानून के प्रति किसानों की शंकाओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और उसके साथ साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में अशोक चौधरी, बनारसी दास, हरबंस लाल, सतीश कुमार हरभजन सिंह आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी