लॉ विभाग के विजय सहगल बने जूटा के उप प्रधान

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के डॉ. विजय सहगल को जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:09 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:09 AM (IST)
लॉ विभाग के विजय सहगल बने जूटा के उप प्रधान
लॉ विभाग के विजय सहगल बने जूटा के उप प्रधान

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के डॉ. विजय सहगल को जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) का उप प्रधान चुन लिया गया।

मंगलवार को जुटा के उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में विजय सहगल को 144 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार लॉ विभाग की ही डॉ. सविता नायर को 58 वोट मिले। चुनाव आयुक्त प्रो. एसके पंडिता ने विजयी उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की। जुटा के प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है। इसमें होम साइंस विभाग की प्रो. नीरू शर्मा को जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है।

जूटा के चुनाव 15 अक्टूबर को होने थे, लेकिन प्रधान सहित चार पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बुधवार को मात्र उप प्रधान पद के लिए ही चुनाव हुआ। इससे पहले बॉटनी विभाग के डॉ. सिकंदर चौधरी को सचिव, पंजाबी विभाग के डॉ. प्रीतम सिंह को संयुक्त सचिव और लाइब्रेरी साइंस विभाग की डॉ. मेघना धर को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना जा चुका है।

chat bot
आपका साथी