Vijay Mashaal in J&K: विजय मशाल ने सेना की उत्तरी कमान में प्रवेश किया, अखनूर के क्रॉसड स्वार्डस डिवीजन में हुआ स्वागत

जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की पश्चिमी कमान के बाद सेना की स्वर्णिम विजय मशाल ने सेना की उत्तरी कमान के क्षेत्र में प्रवेश कर गई। उत्तरी कमान जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 06:48 PM (IST)
Vijay Mashaal in J&K: विजय मशाल ने सेना की उत्तरी कमान में प्रवेश किया, अखनूर के क्रॉसड स्वार्डस डिवीजन में हुआ स्वागत
अखनृूर में आयोजित कार्यक्रम में डिव के जीओसी ने विजय मशाल स्वीकार किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की पश्चिमी कमान के बाद सेना की स्वर्णिम विजय मशाल ने सेना की उत्तरी कमान के क्षेत्र में प्रवेश कर गई। सेना की उत्तरी कमान जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है।

शुक्रवार को जम्मू के सीमावर्ती अखनूर में क्रॉसड स्वार्डस डिवीजन पहुंचने पर विजय मशाल का जोरदार स्वागत हुआ। अखनृूर में आयोजित कार्यक्रम में डिव के जीओसी ने विजय मशाल स्वीकार किया। इस दौरान युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी बीच अगले कुछ दिन तक अब विजय मशाल सेना की साेलह कोर की अखनूर डिवीजन के इलाके में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को बल देगी। इस दौरान सीमांत क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमाें के माध्यम से विजय मशाल उन वीरों तक पहुंचेगी जिन्होंने 50 साल पहले लड़े युद्ध में हिस्सा लिया है। इन कार्यक्रमों में सैन्यकर्मियों, स्थानीय निवासियों के साथ एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया।

3 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाली विजय मशाल ने 27 दिन तक कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में पश्चिमी कमान के मिलिट्री स्टेशनों में कार्यक्रमों में वर्ष 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के साथ पूर्व सैनिकों व वीरनारियों को सम्मानित किया। वीरवार को विजय मशाल के सम्मान में लगातार दो दिन सेना की दोमाना ब्रिगेड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने जागरण को बताया कि अब तक विजय मशाल के सम्मान में कठुआ, बसोहली, सांबा, रत्नुचक्क, कालुचक्क, सुजवां, मीरांसाहिब, जम्मू व दोमाना मिलिट्री स्टेशनों में कार्यक्रम हुए। अब ऐसे ही कार्यक्रम उत्तरी कमान के सभी मिलिट्री स्टेशन में होंगे।

chat bot
आपका साथी